1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर चलाने की घटना का खुलासा, GRP, RPF व क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर चलाने की घटना का खुलासा, GRP, RPF व क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Kanpur : कानपुर सेंट्रल से चंदारी सेक्शन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर लगने की घटना का जीआरपी, आरपीएफ और क्राइम ब्रांच ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।✍️कुशाग्र अवस्थी

By HO BUREAU 

Updated Date

Kanpur : कानपुर सेंट्रल से चंदारी सेक्शन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर लगने की घटना का जीआरपी, आरपीएफ और क्राइम ब्रांच ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। दिनांक 30.08.2026 को गाड़ी संख्या 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस के कानपुर सेंट्रल-चंदारी सेक्शन में चंदारी होम सिग्नल के पास गाड़ी के कोच पर पत्थर लगने की घटना संज्ञान में आई थी।

पढ़ें :- डॉक्टर की घोर लापरवाही से मासूम की जिंदगी तबाह, 5 साल की मानवी का काटना पड़ा पैर

घटना की सूचना प्राप्त होते ही आरपीएफ व जीआरपी के साथ क्राइम ब्रांच के द्वारा संयुक्त रूप से घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया। गाड़ी के लोको पायलट एवं संबंधित टेक्निकल स्टाफ से प्राप्त इनपुट के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की गई।

सतत सर्चिंग एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दिनांक 31अगस्त 2026 को घटनास्थल के आसपास एक व्यक्ति को डिटेन किया गया। उक्त व्यक्ति प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ/विक्षिप्त प्रतीत हुआ तथा अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ था।

उसकी स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसे चिकित्सकीय परीक्षण हेतु केपीएम अस्पताल, कानपुर ले जाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण एवं साइकेट्री विशेषज्ञ के परामर्श के उपरांत चिकित्सक द्वारा उक्त व्यक्ति को आवश्यक मनोचिकित्सकीय उपचार एवं आगे के परीक्षण हेतु आगरा रेफर किया गया।

सीसीटीवी फुटेज एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर उक्त व्यक्ति की पहचान की गई तथा गाड़ी के लोको पायलट एवं संबंधित टेक्निकल स्टाफ द्वारा भी उसकी पहचान की पुष्टि की गई।

पढ़ें :- बांदा में ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, 1 करोड़ 51 लाख रुपये से सुधारे जा रहे सड़कों के जंक्शन

रेलवे की अपील

रेलवे ट्रैक के आसपास पत्थर फेंकना, ट्रैक पर अनधिकृत रूप से जाना अथवा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि करना जो रेल परिचालन एवं यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है, अत्यंत खतरनाक है। आमजन से अपील है कि रेलवे ट्रैक के आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि अथवा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के दिखाई देने पर स्वयं हस्तक्षेप न करें, बल्कि तत्काल आरपीएफ व जीआरपी के साथ रेलवे हेल्पलाइन 139 को सूचना दें।

✍️कुशाग्र अवस्थी

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- 'बड़े आयोजनों से देश की छवि नहीं बनती, बल्कि....', CM योगी पर अखिलेश यादव का हमला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com