1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Budget 2022: इस बार किसानों को बजट से क्या फायदे मिले? पढ़ें आगे

Budget 2022: इस बार किसानों को बजट से क्या फायदे मिले? पढ़ें आगे

Budget 2021: इस बजट में खेती को उन्नत बनाने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। साथ ही केन-बेतवा नदी परियोजना के लिए 44 हजार करोड़ से अधिक की राशि का आवंटन किया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Budget 2022: इस बार के बजट में किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बार गेहूं और धान की खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही खेती को उन्नत बनाने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही केन-बतवा नदी परियोजना के लिए 44605 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं।

पढ़ें :- मार्च 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- सियासत का निर्णायक दौर

बजट में कृषि क्षेत्र से जुड़ी 10 अहम बातें

– वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। किसानों से 1208 मीट्रिक टन धान व गेहूं खरीदने की योजना तैयार।

– केमिकल युक्त खाद पर निर्भरता कम की जाएगी। इसके साथ ही खेती को उन्नत बनाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।

– कृषि पाठ्यक्रमों में बदलाव करने की योजना। नये पाठ्यक्रम से छात्र जीरो बजट की खेती के बारे में सीख सकेंगे।

पढ़ें :- अनुपम खेर का धुरंधर 2 पर दिल खोलकर रिव्यू: "यह फिल्म हिंदुस्तान की है"

– एक करोड़ से अधिक किसानों को लाभांवित करने के लिए मौजूदा साल में एक हजार एलएमटी धान की खरीद की जाएगी।

– केन-बेतवा परियोजना से करीब 9 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा।

– प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई और राज्य सरकारों के साथ व्यापक पैकेज बनाया जाएगा।

– तिलहनों के बाहरी देशों से आने की निर्भरता को कम किया जाएगा और तिलहनों के घरेलू उत्पादन पर योजनाएं लाई जाएंगी।

– केमिकल मुक्त खेती के पहले चरण में गंगा के आस-पास के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को चिंहित कर, उसमें खेती की जाएगी।

पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?

– पीपीपी मॉडल के तहत किसानों को डिजिटल व आधुनिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

– ऑर्गेनिक फार्मिंग, जीरो बजट प्राकृतिक खेती, आधुनिक खेती व प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com