1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में शामिल हुएं केंद्रीय मंत्री, कहा- मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही यात्रा का लक्ष्य

दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में शामिल हुएं केंद्रीय मंत्री, कहा- मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही यात्रा का लक्ष्य

देशभर में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत दिल्ली के सिविक सेंटर, दक्षिणपुरी और संजय कैंप चाणक्यपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविक सेंटर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने भाग लिया।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। देशभर में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत दिल्ली के सिविक सेंटर, दक्षिणपुरी और संजय कैंप चाणक्यपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविक सेंटर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने भाग लिया।

पढ़ें :- आंबेडकर...आंबेडकर..आंबेडकर..और भड़क गई कांग्रेस ! अमित शाह पर बरस रहे सियासी शोले

जबकि दक्षिणपुरी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सांसद रमेश बिधूड़ी और संजय कैंप चाणक्यपुरी में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन के बाद विभिन्न कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुऐ केन्द्रीय मंत्रियों ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्‍य मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है।

यात्रा के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। कई लोग जो आज भी मोदी सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़े हैं या उन तक योजनाएं नहीं पहुंच पाई हैं, वैसे लोगों तक पहुंचना भी इसका एक लक्ष्य है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com