मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

23 जनवरी को होगी UP-TET की परीक्षा, सेंटर तक जाने का नहीं लगेगा किराया

इंडिया वॉइस

अभ्यर्थियों को परिवहन निगम एवं नगरीय परिवहन की बसों में निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध है।

up tet examnation
शेयर करें

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 की परीक्षा जनपद स्तर पर निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर 23 जनवरी को दो पालियों में पुनः सम्पादित होगी। यह जानकारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र, प्रयागराज के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने देते हुए बताया है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी 13 जनवरी के अपराह्न से वेबसाइट Updled.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के साथ अभ्यर्थी को फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ लाना अनिवार्य होगा। उक्त परीक्षा 23 जनवरी को प्रथम पाली प्राथमिक स्तर की प्रातः 10 से 12ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली उच्च प्राथमिक स्तर ढाई से 5 बजे तक सम्पन्न होगी।

सचिव ने बताया है कि अभ्यर्थियों को परिवहन निगम एवं नगरीय परिवहन की बसों में निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। वे प्रवेश पत्र की कुल 5-6 प्रतियां अपने पास सुरक्षित रखें तथा यात्रा के दौरान परिचालक के मांगे जाने पर एक प्रति परिचालक को उपलब्ध करा दें।

शेयर करें