लखनऊ, 08 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ झूठ फैलाकर मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब जनता बीजेपी के झूठ को समझ चुकी है। अब जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। ये कहना है समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
पढ़ें :- 'बड़े आयोजनों से देश की छवि नहीं बनती, बल्कि....', CM योगी पर अखिलेश यादव का हमला
BJP के IT हेड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे- सपा
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि BJP के IT हेड उनकी फोटो लगाकर झूठ फैला रहे हैं। उनके खिलाफ सपा FIR दर्ज करवाएगी। ये आदमी पैसे लेकर प्रोपेगंडा फैला रहा है। इसको सपा बर्दाश्त नहीं कर सकती। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। अखिलेश यादव ने बताया कि बीजेपी के IT हेड ने मेरी एक फ्रांस की तस्वीर लगाई है, जिसमें मुझे एक इत्र कारोबारी के साथ दिखाया गया है। ये झूठ फैलाया जा रहा है।
2022 में सपा की सरकार बनने पर फिर से युवाओं को लैपटॉप बांटेंगे- सपा
वहीं उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने के बाद हम फिर से युवाओं को लैपटॉप बांटेंगे। अखिलेश यादव ने शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से कहा कि आप अपने घर वापस लौट जाएं, बूथ पर काम करें और बीजेपी को हराएं और सपा की सरकार आएगी तो न्याय मिलेगा।
पढ़ें :- लंपी वायरस पर एक्शन मोड में योगी सरकार, बांदा में सुरक्षा चक्र मजबूत
समाजवादी पार्टी का दूसरा संकल्प,
"समाजवादी सरकार बनने पर हम बड़े पैमाने पर छात्रों-नौजवानों को लैपटॉप देने का काम करेंगे।"
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की प्रेसवार्ता: pic.twitter.com/Q1YsHtsThf
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 8, 2022
पढ़ें :- 'जर्जर स्कूल का फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज हो जाता है...', अखिलेश यादव ने UP सरकार पर साधा निशाना
नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता बदल देगी- अखिलेश
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रही है। सपा कभी सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं करती। यहीं पर बीजेपी और सपा में फर्क साफ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी NCRB के आंकड़े देख ले। अखिलेश ने कहा कि रालोद समेत सभी सहयोगी दलों से सीटों पर बात हो चुकी है। जल्द ही हम उसको सभी के सामने रखेंगे। चुनाव की तैयारी में हम सभी मिलकर साथ-साथ चल रहे हैं। जनता का हमें समर्थन हासिल है। जनता खुद ही बीजेपी के झूठ से ऊब चुकी है। वो चुनाव का इंतजार कर रही है। हम कार्यकर्ता की ताकत से यूपी का चुनाव जीतेंगे। नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता बदल देगी। सपा प्रमुख ने एक सवाल पर कहा कि भगवान परशुराम सपा बीजेपी के नहीं हैं। वो तो सबके हैं। भाजपा भगवान के नाम को भी बेचने पर उतारू है।