मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः एकमुश्त फीस प्रणाली के विरोध में सब्जी मंडी बंद, व्यापारियों में रोष

Rakesh

एकमुश्त फीस प्रणाली के विरोध में बुधवार (20 दिसंबर) को प्रदेशभर की सब्जी मंडी के व्यापारी हड़ताल पर थे। इसी क़ो लेकर सिरसा सब्जी मंडी एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार द्वारा सब्जी आढ़तियों पर लगाई गई एकमुश्त फीस प्रणाली का विरोध जताते हुए सब्जी मंडी क़ो बंद रखकर रोष जताया है।

protest
शेयर करें

सिरसा। एकमुश्त फीस प्रणाली के विरोध में बुधवार (20 दिसंबर) को प्रदेशभर की सब्जी मंडी के व्यापारी हड़ताल पर थे। इसी क़ो लेकर सिरसा सब्जी मंडी एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार द्वारा सब्जी आढ़तियों पर लगाई गई एकमुश्त फीस प्रणाली का विरोध जताते हुए सब्जी मंडी क़ो बंद रखकर रोष जताया है।

साथ ही चेतावनी दी है कि इस प्रणाली क़ो न हटाए जाने पर कड़ा रुख भी अपना सकते हैँ। सब्जी मंडी एसोसिएशन ने बुधवार को मंडी क़ो पूर्णतः बंद रख सरकार क़ो चेतावनी देते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की है। सिरसा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम बजाज ने बताया कि सब्जी मंडी के सभी व्यापारी इस एकमुश्त फीस प्रणाली का विरोध करते हैं। यह प्रणाली उनके व्यापार के प्रतिकूल बनाई गई है।

कहा कि जो व्यापारी इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनका माल फुटकर होता है। कच्चे माल का उत्पादन काफी हद तक मौसम पर निर्भर करता है। इस तरह के व्यापार पर एकमुश्त फीस प्रणाली के तहत पिछले वर्ष 2022 में जो फीस लगी थी, उसके अनुसार अगले वर्षों में फीस बढ़ाकर लेना व्यापार प्रणाली के खिलाफ है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस काले कानून को वापस न लिया तो आज सांकेतिक पूरे हरियाणा में सब्जी मंडियां बंद रखकर विरोध दर्ज करवाया जा रहा हैँ। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कृषि मंत्री जेपी दलाल ने ट्वीट करके मार्केट फीस हटाए जाने की बात कही थी लेकिन इसकी अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई।

शेयर करें