मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

उपराष्ट्रपति धनखड़ 16 जनवरी को करेंगे कर्नाटक का दौरा

HO BUREAU

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 जनवरी को कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति अमृत महोत्सव और कृषि महाविद्यालय, धारवाड़ के पूर्व छात्र सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे।

vice president
vice president
शेयर करें

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 जनवरी को कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति अमृत महोत्सव और कृषि महाविद्यालय, धारवाड़ के पूर्व छात्र सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे।

उपराष्ट्रपति वरुरु में श्री नवग्रह तीर्थ क्षेत्र में सुमेरु पर्वत का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति कर्नाटक के धारवाड़ में अमृत महोत्सव और कृषि महाविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

शेयर करें