Viksit Bharat Sankalp Abhiyan : PM मोदी ने रविवार को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत की। देशभर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 28,000 से ज्यादा स्थानों से युवा जुड़े हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “हमें संकल्प लेना है कि हमारे युवा नशे और ड्रग्स के खतरों को समझें. हर तरह से जागरूक रहें और उससे दूर रहें.”
पढ़ें :- 'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद...',PM मोदी के वीडियो मैसेज पर बोले जयराम रमेश
PM मोदी ने कहा कि ‘काशी से इस अभियान का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ, इसलिए वैज्ञानिक पद्धता के साथ ही इसमें अध्यात्मिक ऊर्जा भी है। वह सांस्कृतिक समर्पण भी है, जिसने सदियों से नशे को खारिज किया है। यही वजह से है कि देश के 125 से अधिक अध्यात्मिक संगठन देशवासियों के हित के लिए आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं। सामाजिक संगठन, NGO ने इस दिशा में संकल्प लिया।’
यह भी पढ़ें : ‘विक्टिम कार्ड खेलना पसंद…’,PM मोदी के वीडियो मैसेज पर बोले जयराम रमेश
PM मोदी ने कहा कि ‘आज से देश भर में नशामुक्त युवा अभियान शुरुआत हो गई है। यह अभियान हर युवा वर्ग को जोड़ेगा। थोड़ी देर पहले ही लाखों युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली है। यह संकल्प आने वाले 100 हफ्ते तक अभियान चलेगा। हर रविवार कला, संस्कृति, अध्यात्म और सेवा से जुड़ी गतिविधियां नशामुक्ति का संदेश नए लोगों तक पहुंचेगा. आने वाले 100 रविवार नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम होंगे।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा वर्ग स्वस्थ, जागरूक और नशे से दूर रहे। नशे की लत न केवल युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित कर रही है।
पढ़ें :- 'क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?...', PM मोदी पर चिदंबरम का हमला
नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।