1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट

Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट

दिल्ली व एनसीआर का मौसम सुबह से ही खुशनुमा बना हुआ था। हालांकि सुबह नोएड़ा के आसपास के इलाकों में थोड़ी गर्मी थी, लेकिन दोपहर होते होते तेज बारिश ने तापमान को कम किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2022। दिल्ली व एनसीआर में रविवार झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। दिल्ली-एनसीआर की बारिश ने बीते दिनों की उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। वहीं इस बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को ही पूर्वानुमान में दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश की संभावना होने की संभावना जताई थी।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

बारिश के चलते दिल्ली व एनसीआर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जो किसी तालाब की तरह दिखने लगे। बारिश के बाद सड़कों पर जल भराव की वजह से वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार ये औसतन तापमान से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए बताया था कि रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले दो दिन में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद कई हिस्सों में जलजमाव की खबरें सामने आई थीं।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com