Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. शादी समारोह में दूल्हे की हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

शादी समारोह में दूल्हे की हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By HO BUREAU 

Updated Date

शादी समारोह में दूल्हे की हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Uttarakhand : उत्तराखंड के हरिद्वार में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा दुल्हन का हाथ थामे पिस्टल से हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हर्ष फायरिंग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

पढ़ें :- पिथौरागढ़ में लाझकेला नाला उफान पर...बादल फटने की पुरानी त्रासदी की यादें ताजा

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला मंच की ओर बढ़ रहे हैं। इसी दौरान दूल्हे ने एक हाथ से दुल्हन का हाथ पकड़ रखा है, जबकि दूसरे हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। मंच की ओर बढ़ते हुए दूल्हा अचानक पिस्टल से फायरिंग शुरू कर देता है। फायरिंग होते ही समारोह में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच जाती है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग शादी समारोह के दौरान खुशी जाहिर करने के लिए की गई।

यह भी पढ़ें : सावधान! अब बिल्ली पालना हुआ मुश्किल, लेना पड़ेगा लाइसेंस

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियार से फायरिंग करना बेहद खतरनाक हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है। हर्ष फायरिंग की घटनाएं पहले भी कई बार गंभीर हादसों का कारण बन चुकी हैं। ऐसे में शादी समारोहों में हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर दूल्हे या अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

Disclaimer

पढ़ें :- Uttarakhand : BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Avnish Kumar Premi

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

पढ़ें :- चमोली टनल हादसा: नौ मजदूरों की मौत, 10 अब भी लापता
Advertisement