Uttarakhand : उत्तराखंड के हरिद्वार में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा दुल्हन का हाथ थामे पिस्टल से हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है।

