1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3.  टेटनस मशरूम के क्या होते है फायदे?

 टेटनस मशरूम के क्या होते है फायदे?

टेटनस मशरूम एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन लोग कम कर पाते है जानिए क्या है इसकी वजह

By Avnish 

Updated Date

 नई दिल्ली ।  टेटनस मशरूम का नाम क्या आप सुना है? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते है कि आखिर क्या है यह सब्जि क्यों खास है खाने से क्या फायदा पहुंचता है। बता दें कि टेटनस मशरूम एक ऐसी सब्जी है जो साल में सिर्फ 8 दिन मिलती है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। एक बार खाने के बाद मन बार-बार इस सब्जी का स्वाद उठाने को कहता है। टेटनस मशरूम सावन के महीने में सिर्फ 8 दिन मार्केट में आती है और इसकी कीमत 600 से 800 रुपए प्रति किलो होती है। एक मशरूम की प्रजाति ही है, जो जंगल में सखुआ के पेड़ के नीचे उगता है सेहत के लिए टेटनस मशरूम  बेहद लाभकारी है आइए जानते हैं इस सब्जी की क्या-क्या खासियत है…
 
विटामिन डी से भरपूर
टेटनस मशरूम में भर-भरकर विटामिन डी पाया जाता है। यह दिमाग की सेहत को दुरुस्त रख एकाग्रता को बढ़ाता है। हड्डियों के बेहतर विकास में मददगार होता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन डी की कमी दूर हो जाती है।
इम्यूनिटी बूस्टर
मशरूम में एक्टिव पॉलीसेकेराइड पाए जाते हैं। घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लूकन की वजह से टेटनस मशरूम इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। अगर इसका नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनता है।
दिल की सेहत बेहतर बनाए
टेटनस मशरूम खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। यह वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। मोटापा घटाने में रामबाण की तरह काम करता है। शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर यह दिल की सेहत को सुरक्षित बनाता है। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
आंत के लिए फायदेमंद
टेटनस मशरूम में बीटा ग्लूकेन पाया जाता है, जो प्रीबायोटिक्स की तरह काम करता है। इससे आंत के लाभकारी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है और आंत से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com