Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खरगे बोले – ED, CBI और अन्य एजेंसियां कहां? तो किरेन रिजिजू बोले – राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर किया था विरोध

खरगे बोले – ED, CBI और अन्य एजेंसियां कहां? तो किरेन रिजिजू बोले – राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर किया था विरोध

By HO BUREAU 

Updated Date

Monsoon Session

Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र चल रहा है। संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में राज्यसभा में भी खूब हंगामा हुआ। मल्लिकार्जुन खरगे और किरेन रिजिजू के बीच बहस हो गई।

पढ़ें :- 'आप जैसे लोग वही सुनेंगे, जो...', किरेन रिजिजू पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला

खरगे ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर कैश, चढ़ावा, गहने और जमीन से जुड़े गंभीर आरोप लग रहे हैं। इस ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। संसद में इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी और प्रधानमंत्री राम मंदिर के हर महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हुए हैं। अब ED, CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां कहां हैं। सरकार को सदन में इसका जवाब देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद जमकर हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें : पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, सवाल पूछने पर मची धक्का-मुक्की; सांसद बोले- ‘मुझे खत्म करने की साजिश’

‘यह सदन सभी सदस्यों का है, केवल नेता प्रतिपक्ष का नहीं…’

किरेन रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब देते हुए कहा कि यह सदन सभी सदस्यों का है, केवल नेता प्रतिपक्ष का नहीं, इसलिए इन्हें इस तरह बार-बार बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ये वहीं लोग हैं, जो राम और राम मंदिर के खिलाफ थे। इसके बाद पक्ष विपक्ष दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, सपा पर CM योगी का हमला

इसके जवाब में किरेन रिजिजू ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सालों तक भगवान राम और राम मंदिर का विरोध करती रही हैं। राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग चंदा चोरी का नाटक कर रहे हैं।

नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

पढ़ें :- FIR वापसी, छात्र आंदोलन और E20 पेट्रोल विवाद पर देश में नई बहस
Advertisement