UP Assembly Monsoon Session : यूपी विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में योगी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। यह बजट 59019 करोड़ रुपये का है। ✍️Avinay Mishra
Updated Date
UP Assembly Monsoon Session : यूपी विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में योगी सरकार ने मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश किया। यह बजट 59019 करोड़ रुपये का है। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा (41,620.04 करोड़ रुपये) पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किया गया है, जो राज्य में बुनियादी ढांचे और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को गति देगा।
CM योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा चरित्र सनातन विरोधी है। बार – बार विपक्ष इसे मजाकिया तौर पर उठा रहा है। सपा का चरित्र सनातन विरोधी है। संसद परिसर में सनातन का अनादर हुआ। साधु संतों पर आरोप लगाना गलत है। अयोध्या साधु- संतो को बदनाम किया जा रहा है। राम मंदिर में कार्रवाई की जा रही है। सरकार सीधे ट्रस्ट में दखल नहीं देती है, ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुआ है।
यह भी पढ़ें : पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, सवाल पूछने पर मची धक्का-मुक्की; सांसद बोले- ‘मुझे खत्म करने की साजिश’
विधानसभा में CM योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लोकतांत्रिक मूल्यों पर जिन लोगों को विश्वास नहीं है, वे लोग लगातार उन सभी संस्थाओं की, जो संसदीय लोकतंत्र को पुष्ट करती हैं, अवमानना और अपमान करते हैं। समाजवादी पार्टी और विपक्ष का यह आचरण न सिर्फ असंवैधानिक है, बल्कि शर्मनाक भी है। पहले से जो एजेंडा सदन द्वारा तय किया गया था, उसी एजेंडे के तहत जब सदन में विधायी कार्य हों, उन सभी में विरोधी दल के लोगों ने कोई रुचि नहीं ली। वे सदन के बहुमूल्य समय को नष्ट करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के साथ ये खिलवाड़ कर रहे हैं।
CM योगी ने कहा कि विपक्ष लगातार सदन का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। सदन में हम हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं। उन सभी मुद्दों को नियम के तहत जिन्हें आमंत्रित किया जाएगा। उनके साथ हम लोग एक साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।
नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️Avinay Mishra
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।