1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. क्यों होती है मॉनसून में नाक बंंद होने की समस्या?

क्यों होती है मॉनसून में नाक बंंद होने की समस्या?

अगर आपके साथ भी मॉनसून के सीजन में नाक बंद होने की समस्या है तो यह उपाय करें!

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली  मॉनसून का सीजन किसको अच्छा नहीं लगता है लोग काफी मस्ती भी करते है। बारिश की बूंदे पड़ती है तब गर्मी से राहत मिलती है। चारों तरफ हरियाली ही देखने को मिलती है। ताजगी का माहौल रहता है। लेकिन मॉनसून का मौसम अपने साथ कई सारी परेशानियां भी लाती है। बारिश की फुहारों के साथ कु  छ ना चाहने वाले कीटाणु भी आ जाते हैं। जिसके कारण समस्याएं होने लगती है। ऐसी ही एक समस्या है बंद नाक की समस्या, जो कि मानसून में बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। वैसे तो आप इसके लिए डॉक्टर से कंसल्ट करके इलाज करवा सकते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी है जो बंद नाक से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। तो चलिए जानते है।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने

बंद नाक के लिए घरेलू उपाय क्या है

1. बंद नाक खोलने के लिए स्टीम लेना सबसे पुराना और कारगर नुस्खा है। जब भी आप स्टीम लेते है तो इससे नाक से सांस लेने वाले मार्ग में जमे बलगम को ढीला करने में मदद मिलती है और इससे तुरंत राहत मिल सकती है।

2.खारे पानी से नाक साफ करने से भी कंजेशन दूर होता है। आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच छम्मक मिलाएं और नाक के रास्ते धीरे से साफ करने के लिए इस्तेमाल करें। आप चाहे तो इसके लिए नेती पॉट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3.चेहरे पर गर्म सेक लगाने से भी बंद नाक को शांत किया जा सकता है। इसके लिए आप एक साफ कपड़े को गर्म पानी में डूबाएं और एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें। इसे अपने नाक और माथे पर कुछ मिनट के लिए रखें।

4.  सबसे जरूरी है कि खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए आपको लगातार गर्म पानी का सेवन करना होगा। इसके साथ ही आप हर्बल टी, सूप जैसे लिक्विड आइटम के सेवन कर सकते हैं। इससे बलगम को ढीला करने में मदद मिलती है और नाक की कंजेशन दूर होती है। आप अदरक की चाय पी सकते हैं। इसमें anti-inflammatory गुण होते हैं जो नाक को सांस लेने के योग्य बनाते हैं।

पढ़ें :- इस तरीके से करें किसमिश का सेवन मिलेगा फायदा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com