मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

भगवंत मान अमृतसर में करेंगे रोड शो, 16 मार्च को लेंगे शपथ

इंडिया वॉइस

इसी परिप्रेक्ष्य में आज पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता से दिल्ली में मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

bhagwnt mann
शेयर करें

नई दिल्ली : पंजाब में मिली जीत के बाद भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे। शपथ से पहले भगवंत मान 13 मार्च को अमृतसर में एक रोड शो करेंगे जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी उनके साथ होंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार गठन को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता से दिल्ली में मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। पंजाब में आप की क्लीन स्वीप के बाद केजरीवाल और सरदार मान के बीच यह पहली मुलाकात थी। यह निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी जनता का धन्यवाद देने के लिए 13 मार्च को अमृतसर में एक रोड शो का आयोजन करेगी। दोनों नेता नियोजित मेगा-रोड शो में मौजूद रहेंगे।

मुलाकात के दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरदार भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और पंजाब व पंजाब की जनता के उज्जवल भविष्य के लिए दिन-रात काम करने का मंत्र दिया। इस दौरान पंजाब में सरदार भगवंत मान के नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों पर भी चर्चा की गई। अमृतसर में होने वाले रोड शो में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के भावी मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

शेयर करें