बलिया। यूपी के बलिया जनपद के बांसडीह तहसील में सुभासपा के विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर को पिटाई का मुद्दा गरम है। लेकिन उससे ज्यादा गरम है कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर का वो विवादित बयान जिसमे अरुण राजभर सीधे योगी सरकार को धमकी दे रहे है। यही नही कह रहे है पीला गमछे का अपमान करने वालों की आंखे निकलवा लूंगा। फिलहाल अरुण राजभर की धमकी के बाद बलिया में हड़कंप मचा है। इस बीच खबर आई है SSP बलिया ने विधान सभा अध्यक्ष की पिटाई के आरोपी उप निरीक्षक और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग
ब्रेकिंग बलिया
सुभासपा नेता उमापति की थाने में पिटाई का मामला गरमाया
ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर की चेतावनी
"जिसे पीले गमछे से दिक्कत, उसकी आंखें निकाल लेंगे"
पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
SDM के स्टेनो दीपक की गिरफ्तारी न होने पर थाने के घेराव की धमकी#BreakingNews #LatestNews #upnews #Ballia… pic.twitter.com/DsJIDWNwNa
— India Voice (@indiavoicenews) March 6, 2025
विधान सभा प्रभारी उमापति राजभर का आरोप है उन्हें बांसडीह थाना कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने जमकर पीटा। SDM के स्टेनो ने खड़े होकर पिटवाया.।दरोगा और सिपाही पर कार्यवाई तो हो गयी लेकिन SDM के स्टेनो का बाल बांका नही हुआ।