1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार की अनूठी पहल, जल्द ही डिजिटल होंगी बांदा की स्वास्थ्य सेवाएं

योगी सरकार की अनूठी पहल, जल्द ही डिजिटल होंगी बांदा की स्वास्थ्य सेवाएं

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार हाईटेक, पारदर्शी और आम जनता के लिए आसान बना रही है।✍️संदीप

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार हाईटेक, पारदर्शी और आम जनता के लिए आसान बना रही है। इसी कड़ी में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बांदा जिले के स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब बांदा के मरीजों को निजी डॉक्टरों से मिलने और अपॉइंटमेंट लेने के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही घंटों लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों के बाहर अब विशेष QR कोड लगाए जा रहे हैं। जिसे स्कैन करते ही मरीजों को तुरंत अपॉइंटमेंट मिल जाएगा।

पढ़ें :- PM मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं : ऋषि सुनक

जल्द ही डिजिटल व हाईटेक होंगी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं

दरअसल सरकार की मंशा के अनुरूप जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और हाईटेक बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है और इसके तहत बांदा के सभी निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और डॉक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने संस्थान के बाहर अनिवार्य रूप से विशेष QR कोड प्रदर्शित करें।

जिससे मरीज अब अस्पताल पहुंचकर या घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से इस QR कोड को सीधे स्कैन कर सकेंगे और कुछ ही सेकेंड में अपनी सुविधानुसार डॉक्टरों का अपॉइंटमेंट बुक कर पाएंगे। इस व्यवस्था से मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल की भागदौड़, समय की बर्बादी और मानसिक परेशानी से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप इस व्यवस्था को लागू करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निजी चिकित्सकों को जल्द से जल्द अपने अस्पतालों में QR कोड लगाने की डेडलाइन दे दी गई है। यदि कोई भी डॉक्टर या निजी अस्पताल प्रशासन इस आदेश की अवहेलना करता है या इसे लागू करने में आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ विभाग द्वारा सख्त दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्होंने बताया कि फिलहाल डॉक्टरों को तैयारी के लिए समय दिया गया है, लेकिन लगभग एक महीने के बाद इस नियम का पूरे जिले में कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बरहाल ऐसा माना जा रहा है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में यह व्यवस्था लागू हो जाने के बाद बांदा की चिकित्सा व्यवस्था बेहद सुलभ और आधुनिक हो जाएगी।

पढ़ें :- 'आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी', विपक्षी दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी का बयान

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️संदीप

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- युवराज सिंह ने की 'नई पारी' की शुरुआत, IPL 2027 के लिए बने दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com