Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें युवा कांग्रेसीः अरविन्दर सिंह लवली, कहा- देशहित में काम कर रहे हैं राहुल गांधी

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें युवा कांग्रेसीः अरविन्दर सिंह लवली, कहा- देशहित में काम कर रहे हैं राहुल गांधी

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने दिल्ली युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस को पूरी क्षमता से काम करना है। क्योंकि पार्टी लोगों के अधिकारों, कल्याण और प्रगति के लिए उनकी लड़ाई लड़ रही है।

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले - न्याय नहीं मिला तो होगी तीखी प्रतिक्रिया

कहा कि युवा कांग्रेस की भूमिका पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में अहम होती है, क्योंकि अधिकतर नेता जमीनी स्तर पर मेहनत करके ही युवा कांग्रेस के माध्यम से राज्य स्तर पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में संगठन के उत्थान के लिए जो भी मदद और समर्थन की जरूरत पड़ेगी, उसके लिए प्रदेश कांग्रेस के दरवाजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुले हैं।

बैठक में दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रनविजय लोचव, प्रदेश अग्रिम संगठनों के प्रभारी अमित मलिक, युवा कांग्रेस प्रभारी पूर्णचन्द्र पाढी, शुभम शर्मा, हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान भी शामिल थे। श्री लवली ने कहा कि राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी को अधिक मजबूती मिली है। लोग देश के कल्याण और विकास के लिए कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों की गतिविधियों में भागीदार बनकर उनकी समस्याओं को समझने के लिए आगे बढ़कर देशहित में काम कर रहे है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुलजी की कार्यशैली को उदाहरण मानकर उसका अनुकरण करना चाहिए और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोगों के बीच जाना चाहिए।

पढ़ें :- कांग्रेस ने पुलिस साइबर सेल में शिकायत कराई दर्ज, सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ FIR
Advertisement