यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार को संपत्ति के विवाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Updated Date
मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार को संपत्ति के विवाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अकबरपुर सादात गांव में ऋषिपाल के परिवार में शुक्रवार सुबह संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ऋषिपाल का बड़ा पुत्र विपिन संदिग्ध हालात में सीने में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विपिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
ऋषिपाल अपनी सारी संपत्ति अपने छोटे पुत्र के नाम करने की बात कर रहा था। इसे लेकर विपिन और उसकी पत्नी काफी परेशान रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।