Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. किसानों की आय बढ़ाने के लिए किस राज्य की सरकार ने किया ये ऐलान, जानें पूरी बात

किसानों की आय बढ़ाने के लिए किस राज्य की सरकार ने किया ये ऐलान, जानें पूरी बात

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसानों की आय में सुधार के लिए काम कर रही है। पीएम किसान योजना के तहत हर साल तीन किस्तों के जरिए पात्र किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजे जाते हैं, लेकिन कुछ किसानों को अब इसका डबल यानि की 12,000 रुपये तक मिल सकते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने नमो किसान महासम्मान निधि नाम से एक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये अतिरिक्त देने की बात कही गई है।

इसके तहत किसान को हर किस्त में 2 हजार रुपये दिए जाएंगे।इसका मतलब है कि किसानों को पीएम किसान योजना से 6 हजार रुपये और महाराष्ट्र सरकार से 6 हजार रुपये यानी कुल 12 हजार रुपये सालाना मिलेंगे।

लेकिन दूसरे राज्यों के किसान इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ने बजट के दौरान इसकी घोषणा की थी,  जिसे अब राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इससे 1.5 करोड़ किसानों को फायदा होगा और महाराष्ट्र सरकार ने 6,900 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
Advertisement