सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत है। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे खेत में काम कर रहे दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- 'एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे...', 'बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु' वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर
घटना डुमरा थाना इलाके के भौप्रसाद गांव की है। सूचना के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस इलाके में जनवरी में 6 लोगों पर बाघ ने हमला किया था।
दर्जनों जानवरों को निवाला बनाया था। महीनों फॉरेस्ट विभाग की टीम के द्वारा कोशिश के बावजूद बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डुमरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुट गई है।