Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बच्चा चोर गिरोह की 2 महिलाओं को नवजात शिशु के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस पर की गई पुष्प वर्षा

बच्चा चोर गिरोह की 2 महिलाओं को नवजात शिशु के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस पर की गई पुष्प वर्षा

यूपी के सहारनपुर महिला जिला अस्पताल से नवजात शिशुओं की चोरी करने वाली 2 महिलाओं को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवजात शिशु के परिजनों ने एसपी एसएसपी सहारनपुर पर पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया।

By Rakesh 

Updated Date

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर महिला जिला अस्पताल से नवजात शिशुओं की चोरी करने वाली 2 महिलाओं को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवजात शिशु के परिजनों ने एसपी एसएसपी सहारनपुर पर पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 2 महिलाओं को अंबाला सिटी से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। आपको बता दें कि थाना जनकपुरी क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल के अंदर से बाजारान नामक महिला के नवजात शिशु को किसी महिला ने चोरी कर लिया था।

सहारनपुर पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को बच्चे के साथ हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया। सुषमा और आशा रानी नामक दोनों महिलाएं बच्चा चोर गिरोह की सक्रिय सदस्य बताई जा रही हैं। जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते नवजात शिशु के परिजनों ने पुलिस अफसरों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com