Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शुक्रवार का राशिफल – 23 सितम्बर 2022 (Daily Horoscope)

शुक्रवार का राशिफल – 23 सितम्बर 2022 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि– हमेशा चिंता करने वाला स्वभाव आपकी सेहत पर गलत असर डाल सकता है. एक ही स्रोत से आर्थिक लाभ होगा. नौकरीपेशा लोग दूसरों से मदद की उम्मीद न रखें. शादीशुदा जीवन में दूसरे लोगों की दखल से परेशानी हो सकती है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

वृषभ राशि- – माता-पिता का ख्याल रखें. धन बचाना भी जरूरी है नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे. काल्पनिक विचारों में खोने की बजाए अपने काम पर फोकस करें.सेहत का ख्याल रखें.

मिथुन राशि- किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए अपने प्रेमी के साथ समय बिताएं.ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपकी छवि खराब कर सकते हैं. जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है.

कर्क राशि- परिवार में किसी मनमुटाव के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है. दिन में भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. लंबे समय से चल रहे गिले-शिकवे आज दूर होगें.किसी मित्र के आने से परिवार का माहौल बदलेगा.

सिंह राशि- आज के दिन मन शांत रहेगा. जीवनसाथी का स्वभाव आपके प्रति काफी मधुर होगा. आज खाली समय में कार्यों को पूरा करें. दूसरों की जरूरत के बारे में सोचकर ही कोई फैसला लें.मां-पिता से सलाह कर के ही कोई काम शुरु करें.

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

कन्या राशि मित्रों और परिवार वालों के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा. साझेदारी में योजनाएं सफल होने से लाभ मिलेगा. यात्रा सफल होगी. दांपत्य जीवन में कुछ करवाहट आ सकती है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.बड़ों का सम्मान करें.

तुला राशि खुद पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ते रहें. जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें. घर से जुड़ा निवेश लाभदायक साबित हो सकता है. अपने लोगों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में थोड़ी हिचकिचाहट महसूस हो सकती है.परंतु आप सबको खुश करके ही चलेंगे.

वृश्चिक राशि आज वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. सेहत सामान्य रहेगी, अचानक किसी अतिथि का घर में आगमन हो सकता है जिससे आपके काम में खलल पड़ सकता है. दफ्तर में आपके जूनियर्स चिंता का कारण बन सकते हैं.

धनु राशि आज घर में किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है. प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. काम पर ध्यान देने से आपको कामयाबी मिलेगी. माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ उलझनों पर बातचीत करेंगे.हल निकलेगा.

मकर राशि मन शांत रखने के लिए दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें. खर्चों पर नियंत्रण रखें . खाली समय में अपने पसंदीदा काम कर सकते हैं. जीवन का अनुभव लेने के लिए घर के किसी बड़े के साथ समय गुजारें.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

कुम्भ राशि- खान-पान का ख्याल रखें. परिवार की जरूरतों का ख्याल रखने के साथ ही अपने लिए भी समय निकालें. आज के दिन पैसा उधार देने से बचें. आज मूड रोमांटिक रहेगा.अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा.

मीन राशि अपने आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा. आज सावधानी से वाहन चलाएं. घर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं. आज प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है तो आज खाने पीने का विशेष ध्यान रखें.

Advertisement