Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. रविवार का राशिफल – 25 सितम्बर 2022 (Daily Horoscope)

रविवार का राशिफल – 25 सितम्बर 2022 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं. संयत रहें. व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें. जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. माता-पिता का साथ मिलेगा. शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है.

पढ़ें :- आज का राशिफल | 10 अगस्त 2026 (सोमवार)

वृषभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है.जीवनसाथी से वैचारि‍क मतभेद हो सकते हैं.नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे.आय में वृद्धि होगी.कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है.मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे.भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि- नकारात्मक विचारों से बचें. कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा. स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें. खर्चों में वृद्धि होगी.संचित धन में कमी आ सकती है.पठन-पाठन में रुचि रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे. स्‍वास्‍थ्‍य की समस्या परेशान कर सकती हैं.

कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान हो सकता है. क्रोध से बचें. परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. पिता का साथ मिलेगा. धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा.धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें.नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है.मित्रों का साथ मिलेगा.

सिंह राशि- कुटुम्ब के बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी. वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं. आत्मविश्वास में कमी आएगी.कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं.दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

कन्या राशि – कुटुम्ब के बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है.नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी. वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं. आत्मविश्वास में कमी आएगी. कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं. दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है.

तुला राशि- आज आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है. आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है. किसी मित्र से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है. बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें.

वृश्चिक राशि – आत्मविश्वास बहुत रहेगा. मन भी परेशान हो सकता है. नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें. किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. संचित धन में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.अध्ययन में रुचि बढ़ेगी.

धनु राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी. लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी.शासन-सत्ता का सहयोग प्राप्त हो सकता है. स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें. पठन-पाठन में रुचि रहेगी. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. खर्चों में कमी आएगी.आलस्य की अधिकता रहेगी. जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे.

मकर राशि – रोजाना की भागदौड़ भी अधिक हो सकती है.रोज के मुकाबले खर्च भी बढ़ेंगे. मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें. धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है. मित्रों का साथ मिलेगा. आत्मसंयत रहें. जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं. नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है. खर्चों की अधिकता रहेगी.

पढ़ें :- आज का राशिफल | 09 अगस्त 2026 (रविवार)

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी. आत्मविश्वास में कमी हो सकती है. कारोबार पर ध्यान दें. कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है.शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है. आय के साधन बनेंगे, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे.

मीन राशि- नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. परिश्रम अधिक रहेगा. सेहत का ध्यान रखें। संयत रहें. क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मेलजोल बढ़ेगा. नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे. सन्तान सुख में वृद्धि होगी.
.

Advertisement