Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. बुधवार का राशिफल – 26 अक्टूबर 2022 (Daily Horoscope)

बुधवार का राशिफल – 26 अक्टूबर 2022 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यात्रा लाभप्रद रहेगी. मानसिक शान्ति रहेगी. फिर भी बातचीत में संयत रहें.परिवार में सुख-शान्ति रहेगी. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. भाइयों के सहयोग से कोई नया काम बनेगा.परिवार का सहयोग मिलेगा.

पढ़ें :- आज का राशिफल | 10 अगस्त 2026 (सोमवार)

वृष राशि- मन अशान्त रहेगा. आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है. अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें. व्यर्थ के विवादों से बचें. सेहत का ध्यान रखें. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.धैर्यशीलता में कमी रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. आय में व्यवधान आ सकते हैं.

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान हो सकता है. परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें. कारोबार से लाभ के अवसर मिलेंगे. वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा. किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है. नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी. शैक्षिक कार्यों में आशातीत परिणाम मिलेंगे. विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है.

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं. धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा. कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा. कारोबारी कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं.भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी. धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है. नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा. तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे. वाणी में सौम्यता रहेगी.किसी यात्रा पर जा सकते है.

सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु संयत रहें. क्रोध से बचें. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. नौकरी के लिए साक्षात्मारादि कार्यों में सफलता मिलेगी, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है. किसी राजनेता से भेंट हो सकती हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है. मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर चल आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी. आय के साधन बनेंगे. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. अपनी भावनाओं को वश में रखें. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी. सेहत का ध्यान रखें.मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा. किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है. संपत्ति में निवेश कर सकते हैं. लाभ होगा.

तुला राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सम्पत्ति में वृद्धि होगी. माता-पिता का सानिध्य मिलेगा. शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें.खर्च बढ़ेंगे, मन प्रसन्न रहेगा, लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे. भवन सुख में वृद्धि होगी. संचित धन में कमी आ सकती है. आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन क्रोध की अधिकता रहेगी. बातचीत में संयत रहें. रहन-सहन कष्टमय रहेगा.

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा. बातचीत में सन्तुलित रहें. परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खर्चों की अधिकता रहेगी. कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा. लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है. परिश्रम अधिक होगा. धैर्यशीलता में कमी रहेगी. माता-पिता का सानिध्य मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं.

धनु राशि- मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें. किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.पठन-पाठन में रुचि रहेगी. शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आलस्य अधिक रहेगा. जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे. नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं. व्यर्थ की चिंताओं से मन विचलित हो सकता है.

मकर राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खर्चों में वृद्धि होगी. वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है. पिता का साथ मिलेगा.धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें.परिवार का साथ मिलेगा. सन्तान की ओर से कोई सुखद खबर मिल सकता है.वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा. बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें. मित्रों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं.

पढ़ें :- आज का राशिफल | 09 अगस्त 2026 (रविवार)

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है. धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें. किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं. बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति के साधन बन सकते हैं. परिवार की समस्याओं की ओर भी ध्यान दें. वाहन सुख मिलेगा. किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं.
मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. भवन सुख में वृद्धि होगी. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. आय के नए स्रोत विकसित होंगे.परिवार में सुख-शान्ति रहेगी. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. अति उत्साही होने से बचें.बातचीत से सन्तुलित रहें. सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा.

Advertisement