मेष राशि – आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है. कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा. शैक्षिक कार्यों में तरक्की के योग बन रहे हैं. आय में वृद्धि होगी. वाहन सुख की प्राप्ति होगी. बातचीत में संयत रहें. माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. खर्चों की अधिकता रहेगी.
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय
वृष राशि – मन शान्त रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी. परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा. किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है. परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें. सन्तान सुख का लाभ मिलेगा. क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी. नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं.
मिथुन राशि – परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें. किसी मित्र का आगमन हो सकता है. आय में वृद्धि होगी. मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है. नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा. खर्चों की अधिकता से धन के अभाव का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं.
कर्क राशि – नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है. परिश्रम अधिक रहेगा. संगीत में रुचि हो सकती है. नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. माता-पिता का साथ मिलेगा. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. आत्मसंयत रहें. कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.
सिंह राशि – मन परेशान रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें.कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है. बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें. वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं. शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं. स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.
पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर
कन्या राशि-पाठन में रुचि रहेगी. शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें. परिवार में मान-सम्मान मिलेगा. कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है. मन में शान्ति रहेगी, लेकिन नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा. घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं.
तुला राशि- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. भागदौड़ अधिक रहेगी. परिवार में मान-सम्मान मिलेगा. नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. मानसिक शान्ति रहेगी. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे. वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
वृश्चिक राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. वाणी में मधुरता रहेगी. कारोबार का विस्तार होगा. पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है. अपनी भावनाओं को वश में रखें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
धनु राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा सुखद रहेगी. परिश्रम की अधिकता रहेगी. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा.
मकर राशि- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. रहन-सहन कष्टमय हो सकता है. कोई नया कारोबार शुरु हो सकता है. आय में वृद्धि होगी. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. यात्रा सुखमय रहेगी. मित्रों का सहयोग रहेगा. वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा. शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं.
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर
कुंभ राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे. मानसिक शान्ति रहेगी. लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी. परिश्रम अधिक रहेगा. आय में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
मीन राशि- परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पिता का साथ मिलेगा. सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है. आय में वृद्धि होगी। संयत रहें. धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें. मीठे खानपान में रुचि रहेगी. क्रोध की अधिकता रहेगी. जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.