मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः कोरबा में मछली पकड़ने के लिए फेंका जाल तो फंस गई लड़की, सीन देख जाल फेंक भागा युवक

Rakesh

कोरबा के चारपारा गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र में एक युवक ने बुधवार रात को मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका था, गुरुवार सुबह जब जाकर देखा तो जाल में मछली की जगह युवती की लाश फंसी थी। यह देख युवक जाल वहीं छोड़ भाग गया।

dead body
शेयर करें

कोरबा। कोरबा के चारपारा गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र में एक युवक ने बुधवार रात को मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका था, गुरुवार सुबह जब जाकर देखा तो जाल में मछली की जगह युवती की लाश फंसी थी। यह देख युवक जाल वहीं छोड़ भाग गया।

मामले की सूचना पर कोरबी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोरबा जिले के कोरबी चौकी के चारपारा गांव की है। आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र में अक्सर मछली पकड़ने के लिए जाल लगाते हैं। यहीं के शिवकुमार आयाम ने मछली पकड़ने के लिए बुधवार रात में तालाब में जाल लगाया था। दूसरे दिन गुरुवार को जाल में मछली की जगह युवती की लाश फंसी मिली।

तमिलनाडु में सिलाई-कढ़ाई का काम करने के नाम पर 6 माह पहले घर से निकली थी मृतका

घबराए शिवकुमार ने लौटकर घटना की जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि मृत युवती तमिलनाडु में सिलाई-कढ़ाई का काम करने के नाम पर 6 माह पहले गई थी। जिसकी शिनाख्त लिली राज के रूप में हुई है। युवती नदी में कैसे डूबी। उसकी मौत कैसे हुई। इन सारे सवालों का जवाब ढूंढने में पुलिस जुट गई है।

शेयर करें