1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेशः समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल का दौर, पहले किसी और को टिकट, अब किसी और को

उत्तर प्रदेशः समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल का दौर, पहले किसी और को टिकट, अब किसी और को

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में प्रत्याशी बदलने का दौर चल रहा है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी ने मेरठ से भानु प्रताप का टिकट काट दिया है। यहां पर  नए प्रत्याशी को लेकर सपा में मंथन जारी है। आज शाम तक नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है।

By HO BUREAU 

Updated Date

मेरठ। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में प्रत्याशी बदलने का दौर चल रहा है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी ने मेरठ से भानु प्रताप का टिकट काट दिया है। यहां पर  नए प्रत्याशी को लेकर सपा में मंथन जारी है। आज शाम तक नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है।

पढ़ें :- विनय शंकर तिवारी का सियासी सफर: पिता हरिशंकर की विरासत से विधायक बनने तक

खबर है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। नरेश उत्तम कल रामपुर और मुरादाबाद गए थे। श्री उत्तम पूरी रिपोर्ट अखिलेश यादव को देंगे। बताया जाता है कि प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह को लेकर मेरठ के शीर्ष नेताओं के बीच ही सहमति नहीं बनी।यही वजह है कि बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने लोकसभा चुनाव से दूरी बना ली थी।

नेताओं की नाराजगी को देखते हुए सभी को लखनऊ बुलाया गया। स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि पार्टी किसी स्थानीय नेता को ही उम्मीदवार बनाए। जिसके बाद माना जा रहा है कि आज मेरठ सीट से नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com