Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः चंडीगढ़ में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत पर आम आदमी पार्टी का सिरसा में जश्न, कहा- सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत

हरियाणाः चंडीगढ़ में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत पर आम आदमी पार्टी का सिरसा में जश्न, कहा- सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। आम आदमी पार्टी सिरसा जिला कार्यकारिणी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार की जीत पर जश्न मनाया। जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह में एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र कुमार, जिला सचिव शाम मेहता और जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप सचदेवा ने उपस्थितजनों को संबोधित किया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत हुई है। “इंडिया” गठबंधन की भी जीत की शुरुआत हुई है। दिल्ली और पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का राज होगा। इससे साबित होता है कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनावों में जीत से जनता में ये विश्वास बढ़ा है कि बीजेपी को इंडिया गठबंधन हरा सकता है।

हरियाणा में भी बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकारः वीरेंद्र कुमार  

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंथन शुरू कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आम आदमी पार्टी चुनाव में उतरेगी। शाम मेहता ने कहा कि विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। आम आदमी पार्टी आगे भी बीजेपी की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को बेनकाब करती रहेगी।

कहा कि प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। इस अवसर पर पार्टी के लोकसभा संयुक्त सचिव अनिल चंदेल, जिला कार्यलय प्रभारी हंस राज सामा,  जिला उपाध्यक्ष कविता नागर,  महिला विंग उपाध्यक्ष जसप्रीत कौर बठला, सर्कल इंचार्ज संदीप, सुकेश अरोड़ा, राज कुमार छाबड़ा, मक्खन सिंह, राजकुमार वाधवा, राकेश नंबरदार, अनिल कुमार, मास्टर हरबंस लाल, दारा सिंह, रिश्पल सिंह, सुरेश कंबोज और संदीप झोरड़नाली आदि थे।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
Advertisement