Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः आम आदमी पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

हरियाणाः आम आदमी पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

By HO BUREAU 

Updated Date

यमुनानगर। आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर ने जिलाध्यक्ष गगनदीप के नेतृत्व में जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट जगाधरी पर विरोध प्रदर्शन किया। डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश के संगठन मंत्री चौधरी आदर्श पाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

पढ़ें :- हरियाणाः ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यानः सुभाष सुधा

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गगनदीप ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे प्रधान मंत्री मोदी ने जिस प्रकार तानाशाही करते हुए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, उसी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र में हरियाणा के नए मुख्य्मंत्री नायब सैनी के घर का घेराव करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभाक्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता और हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग डांडा कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी जब नायब सैनी के घर के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तभी पुलिस ने सड़क पर बैठे सभी नेताओं,कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।

पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया और डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ,नेताओं, कार्यकताओं और महिला कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

वह निंदनीय है। इसी को लेकर आज पूरे हरियाणा में बीजेपी के जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन बीजेपी की मोदी सरकार और हरियाणा सरकार तानाशाह बनी हुई है। बीजेपी सरकार उस हर आवाज को दबाना चाहती है जो बीजेपी के खिलाफ उठती है। आज बीजेपी के शासन में सभी वर्ग के लोग दुखी हैं। चाहे वह सरकारी पदों पर बैठे पदाधिकारी हों, व्यापारी हों, युवा या बेरोजगार हों।

पढ़ें :- हरियाणाः विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी, BJP की विजय संकल्प रैली
Advertisement