1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Haryana : चौटाला को सजा के फैसले को हाई कोर्ट में दी जाएगी चुनौती

Haryana : चौटाला को सजा के फैसले को हाई कोर्ट में दी जाएगी चुनौती

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा को हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 27 मई । दिल्ली की कोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा को हाई कोर्ट में चुनाैती दी जाएगी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

शुक्रवार को इस संबंध में इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा है कि कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसका कानूनी दृष्टिकोण से अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। चौटाला ने कहा कि अगले दो दिन तक कोर्ट के फैसले का रिव्यू किया जाएगा। सोमवार या मंगलवार को इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। हमें पूरी उम्मीद है कि हाई कोर्ट से हमें राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से भी चर्चा की जा रही है। वकीलों के पैनल से हर पहलू पर बातचीत हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com