लखनऊ। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के खिलाफ ABVP के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान से नाराज ABVP कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पास जमकर हंगामा किया। इस दौरान अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका।
पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। ‘समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद’ , ‘अखिलेश यादव मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए सपा अध्यक्ष का पुतले जलाया। इस दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई।
प्रदर्शन कर रहे हर्षित सुल्तान ने कहा कि महापुरुषों का अपमान करना समाजवादी पार्टी का चरित्र है। यह समाजवादी नहीं बल्कि ‘नमाज वादी’ पार्टी है। अखिलेश यादव को गोशाला से दुर्गंध आ रही है। यह अफसोस की बात है। उनके अब्बू मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोली चलवाई सनातन धर्म को लेकर उनका चरित्र विश्व विख्यात है।