मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः देहरादून में अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, तोड़े गए अवैध निर्माण, मचा हड़कंप

HO BUREAU

देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। इस दौरान सुरक्षा के पुख़्ता बंदोबस्त किए गए थे। राजधानी के कई इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर गरजा। बता दें कि NGT की रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2016 के बाद मलिन बस्तियों में 524 अतिक्रमण पाए गए थे।

Administration's bulldozer roared on encroachment in Dehradun
Administration's bulldozer roared on encroachment in Dehradun
शेयर करें

देहरादून। देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।  इस दौरान सुरक्षा के पुख़्ता बंदोबस्त किए गए थे। राजधानी के कई इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर गरजा। बता दें कि NGT की रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2016 के बाद मलिन बस्तियों में 524 अतिक्रमण पाए गए थे।

जिनपर अब प्रशासन का पीला पंजा कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को देहरादून के चूनाभट्टा और डालनवाला क्षेत्र में अतिक्रमणों को चिह्न्ति कर उसे ध्वस्त कर दिया गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण के लिए 3 टीमें गठित की गई हैँ जो आने वाले कुछ दिनों में लगातार कार्रवाई करेगी।

शेयर करें