1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘हम पूरे साल पैसे बचाते हैं, ताकि पूजा के 4 दिन…’, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बोलीं अग्निमित्रा पॉल

‘हम पूरे साल पैसे बचाते हैं, ताकि पूजा के 4 दिन…’, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बोलीं अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने मंगवार को कहा कि 'हम पूरे साल पैसे बचाते हैं, ताकि पूजा के चार दिनों में रेस्तरां जा सकें और मांस व हिलसा मछली खा सकें।'✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

West Bengal : पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने मंगवार को कहा कि ‘हम पूरे साल पैसे बचाते हैं, ताकि पूजा के चार दिनों में रेस्तरां जा सकें और मांस व हिलसा मछली खा सकें।’ धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान पर अग्निमित्रा पॉल की प्रतिक्रिया आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘दुर्गा पूजा के दौरान बंगालियों को मांसाहारी भोजन नहीं खाना चाहिए।

पढ़ें :- Delhi Building Collapse : मालिक दंपति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को दो दिन की पुलिस रिमांड

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ‘मैंने बार-बार कहा है कि हमें कोई नहीं बताएगा कि हम क्या खाएंगे, क्या पहनेंगे, कब बाहर जाएंगे या कब आएंगे।’

उन्होंने कहा कि कोई बाहरी बाहरी व्यक्ति बंगाल की संस्कृति को नहीं समझ सकता। अन्य राज्यों में 9 दिनों तक पूजा की जाती है। वहां सभी लोग शाकाहारी भोजन खाते हैं। अगर धीरेंद्र शास्त्री को लगता है कि बंगाल की संस्कृति भी दूसरे राज्यों जैसी है तो ऐसा नहीं है। हर राज्य की संस्कृति अलग होती है।

धीरेंद्र शास्त्री का बयान

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि जो लोग धार्मिक होने का दावा करते हैं, लेकिन दुर्गा पूजा पंडाल के पीछे मांसाहारी खाना बनाते हैं, उन्हें धार्मिक नहीं, बल्कि पाखंडी कहा जाएगा। साथ ही, उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन न खाने की अपील की थी।

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- UPI को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, PM मोदी बोले - बीमा और निवेश पर देना होगा जोर

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com