1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कृषि मंत्री ने कहा – तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर ली चुटकी

हरियाणाः कृषि मंत्री ने कहा – तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर ली चुटकी

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने रोड शो से हरियाणा में लोकसभा चुनाव का आग़ाज़ किया। तीन राज्यों में मिली बड़ी जीत से हरियाणा बीजेपी में उत्साह बढ़ा है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा में BJP 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेगी और मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।

By Rakesh 

Updated Date

भिवानी। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने रोड शो से हरियाणा में लोकसभा चुनाव का आग़ाज़ किया। तीन राज्यों में मिली बड़ी जीत से हरियाणा बीजेपी में उत्साह बढ़ा है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा में BJP 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेगी और मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।

पढ़ें :- सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयानः समाजवादी पार्टी ही कर सकती है भाजपा का सामना, कहा- हारे हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा ने MLC  बनाया

उन्होंने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर चुटकी भी ली। कहा कि हर पार्टी को जनता के बीच जाने का हक़ है। राहुल गांधी का लालन-पालन SPG के घेरे में हुआ और विदेश में पढ़ें। ऐसे में राहुल गांधी के लिए तो सबसे ज़रूरी है कि वो जनता के बीच जाएं और देश को समझें। हरियाणा कांग्रेस की तैयारी व वादों पर भी कटाक्ष किया।

मंत्री ने कहा- गुटों में बंटी है हरियाणा कांग्रेस 

कहा कि हरियाणा कांग्रेस गुटों में बंटी है, ये अपने प्रभुत्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उधर, ED की रेड पर विपक्ष के आरोपों पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि 300-300 करोड़ रुपये काला धन और हरियाणा में अवैध हथियार मिलें, ऐसे में सरकारी संस्थाओं को कार्रवाई का हक़ है। भिवानी पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी ने ईडी की कार्रवाई पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार कर राहुल गांधी की यात्रा पर चुटकी ली। साथ ही कहा कि हरियाणा में जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव का आग़ाज़ कर दिया है।

हरियाणा में सभी लोकसभा सीटें जीतने का किया दावा

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: चंडीगढ़ में AAP का मेयर, कार्यकर्ताओं में जश्न

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बीजेपी सभी लोकसभा सीटें जीतेगी और मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। बता दें कि कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार सुबह भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर तुरंत लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि तीन राज्यों में बड़ी जीत और अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा दौरे व उनके रोड़ शो से बीजेपी में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बीजेपी लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगी और मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com