Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नए साल पर अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कही ये बात

नए साल पर अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कही ये बात

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  इटावा दौरे पर थे। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रदेशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर ओबीसी आरक्षण को लेकर तो कांग्रेस पर राहुल गांधी के सपा को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। बता दें, इससे पहले इटावा पहुंचे अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव 28 अप्रैल को संभल में जनसभा को करेंगे संबोधित

इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने नए साल पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। अखिलेश यादव ने कहा आरक्षण को लेकर सरकार की नियत साफ नहीं है, जानबूझकर आरक्षण को लटकाया गया। सरकार चुनाव में जाना ही नहीं चाहती। गंदगी एवं कूड़े से पब्लिक नाराज है।

वहीं अखिलेश यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा सपा राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए प्रयास कर रही है। MP में सपा के समर्थन से कांग्रेस की सरकार बनी थी। महाराष्ट्र में भी हमसे से सहयोग-समर्थन मांगा था। इससे पहले इटावा पहुंचे अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा अध्यक्ष ने नए साल के उपलक्ष्य में लोगों से मुलाकात की।

 

पढ़ें :- लखनऊ में न्याय के लिए दर-दर भटक रहा दुकानदार, चोरी के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
Advertisement