सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जर्मनी ने 2009 में ही ईवीएम को नकार दिया था। इसके बाद भी भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ईवीएम की कौन सी बारीकी सिखाई जा रही है।
पढ़ें :- 'बड़े आयोजनों से देश की छवि नहीं बनती, बल्कि....', CM योगी पर अखिलेश यादव का हमला
जब जर्मनी ने EVM से चुनाव को असंवैधानिक मानते हुए 2009 में ही समाप्त कर दिया है तो उनकी विदेश मंत्री को EVM दिखाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है। pic.twitter.com/4WGbjkEjL8
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 7, 2022
पढ़ें :- 'जर्जर स्कूल का फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज हो जाता है...', अखिलेश यादव ने UP सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जर्मनी के विदेश मंत्री की ईवीएम के साथ फोटो भी शेयर की है।
वही, पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ऑफिशियल अकाउंट से कहा गया कि, जर्मनी समेत तमाम देशों में EVM अविश्वसनीय और EVM के माध्यम से बेईमानी की संभावना होने के कारण प्रतिबंधित है, जर्मनी की विदेश मंत्री को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त EVM की कार्यप्रणाली समझा रहे। जो देश खुद EVM पर भरोसा नहीं करता उसे EVM कार्यप्रणाली समझाना खुद में हास्यास्पद है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘जब जर्मनी ने EVM से चुनाव को असंवैधानिक मानते हुए 2009 में ही समाप्त कर दिया है तो उनकी विदेश मंत्री को EVM दिखाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है।