1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. पंचायत चुनाव से पहले झारखंड समेत चार राज्यों को अलर्ट जारी

पंचायत चुनाव से पहले झारखंड समेत चार राज्यों को अलर्ट जारी

अलर्ट के मुताबिक अगले दो सप्ताह के अंदर झारखंड समेत बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कहीं भी नक्सलियों द्वारा बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची : झारखंड में मई माह में पंचायत चुनाव है। पंचायत चुनाव को देखते हुए चार राज्यों को अलर्ट जारी किया गया है। पंचायत चुनाव में नक्सली संगठनों द्वारा चार राज्यों में बड़े नक्सली हमले को अंजाम दिया जा सकता है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

अलर्ट के मुताबिक अगले दो सप्ताह के अंदर झारखंड समेत बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कहीं भी नक्सलियों द्वारा बड़ी कार्रवाई हो सकती है। केंद्रीय खुफिया विभाग आईबी के सूत्रों के मुताबिक नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए इससे जुड़े इनपुट्स को उन चारों राज्यों के साथ साझा किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों राज्यों की पुलिस आगे की रणनीति बनाने में जुटी हुई है।

राज्यों की पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा भी लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन किये जा रहे हैं। साथ ही बड़ी तादात में नक्सलियों द्वारा समर्पण किया गया है और गिरफ्तारियां भी हुई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वजह से नक्सलियों में बौखलाहट है। हाल में नक्सलियों द्वारा कुछ पोस्टर भी तैयार किये गये हैं। केंद्रीय खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी द्वारा सतर्कता के कई सुझाव भी विशेष तौर पर राज्यों की पुलिस को भेजे जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com