नई दिल्ली। पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। लेकिन एशिया कप पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
पढ़ें :- एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन का इनाम, भारतीय महिला खिलाड़ियों की टी20 रैंकिंग में सुधार, 'टॉप-4' में पहुंचीं शेफाली
एशिया कप पर संकट के बादल मंडराने की वजह कोरोना वायरस का नया वेरिएंट बना है। एशिया कप की शुरुआत से ठीक पहले मेजबान श्रीलंकाई टीम कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
श्रीलंकाई खिलाड़ी अविष्का फर्नान्डो और विकेटकीपर कुसला परेरा का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। ये खिलाड़ी एशिया कप के लिए टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है।