मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में 6 लोगों की हत्या पर DGP सख्त, SP से मांगा स्पष्टीकरण  

HO BUREAU

यूपी के सीतापुर जिले में 6 लोगों की हत्या की घटना को DGP ने संज्ञान लिया है। DGP ने SP चक्रेश मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा है। वारदात से जुड़े सभी बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा। अजीत ने हत्या कैसे,क्यों और किन बदमाशों से कराई, पुलिस की पड़ताल इन सभी बिंदुओं पर टिकी है। इस घटना की एसटीएफ भी जांच पड़ताल कर रही है।

police
police
शेयर करें

लखनऊ। यूपी के सीतापुर जिले में 6 लोगों की हत्या की घटना को DGP ने संज्ञान लिया है। DGP ने SP चक्रेश मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा है। वारदात से जुड़े सभी बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा। अजीत ने हत्या कैसे,क्यों और किन बदमाशों से कराई, पुलिस की पड़ताल इन सभी बिंदुओं पर टिकी है। इस घटना की एसटीएफ भी जांच पड़ताल कर रही है।

एसपी ने अनुराग को नशेड़ी और मानसिक पीड़ित बताया था। शासन का मानना है कि हाईप्रोफाइल हत्याकांड में बड़ी लापरवाही बरती गई है। हत्याकांड को लेकर पुलिस की पूछताछ और जांच में खुलासा हुआ कि अजीत ने कमरे से खून के धब्बे व अन्य साक्ष्य मिटाए।  समय पर बैलिस्टिक टीम से भी जांच नहीं कराई गई। लखनऊ में बैलिस्टिक टीम तमंचे की जांच करेगी। पुलिस ने अजीत पर शूटर्स से हत्या कराने का शक जताया है। पुलिस और एसटीएफ अजीत से पूछताछ कर रही है।

शेयर करें