मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Sitapur : दबंगों का प्राइवेट क्लीनिक पर हमला, कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, Video वायरल

up bureau

यूपी के जनपद सीतापुर में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा ताजा मामला जनपद सीतापुर कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के ग्राम लालपुर बाजार स्थित प्राइवेट क्लीनिक का है जहां विवाद के बाद कर्मचारी को दबंगों ने बेरहमी से पीटा।

Sitapur : दबंगों का प्राइवेट क्लीनिक पर हमला, कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, Video वायरल
शेयर करें

सीतापुर। यूपी के जनपद सीतापुर में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा ताजा मामला जनपद सीतापुर कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के ग्राम लालपुर बाजार स्थित प्राइवेट क्लीनिक का है जहां विवाद के बाद कर्मचारी को दबंगों ने बेरहमी से पीटा।

पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कैद जानकारी के अनुसार काजल पत्नी अजय कुमार बॉस निवासी लालपुर बाजार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर यह बताया है कि रविवार शाम मेड़ई लाल प्रधान, राम लखन, रोहित, अवधेश निवासीगण शहजादपुर मेरे दवा खाने में आकर बिना वजह मेरे साथ वाद विवाद करने लगे और दवाखाने में काम करने वाले खुर्शीद आलम पुत्र मतीन निवासी ग्राम उमरा बीच-बचाव करने लगा तो उपरोक्त लोग व अरविंद व उनके 7-8 अज्ञात साथियों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात घूसों व लाठी डंडों से मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना दवाखाने में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर तहकीकात कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शेयर करें