मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों ने उत्पीड़न के विरोध में विश्वविद्यालय में कामकाज किया ठप, दिया धरना

Desk

यूपी के आगरा में कर्मचारियों ने उत्पीड़न के विरोध में विश्वविद्यालय में कामकाज ठप कर दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (माली) के उत्पीड़न के विरोध में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने धरना दिया। पीड़ित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (माली) प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के घर पर तैनात था।

protest
protest
शेयर करें

आगरा। यूपी के आगरा में कर्मचारियों ने उत्पीड़न के विरोध में विश्वविद्यालय में कामकाज ठप कर दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (माली) के उत्पीड़न के विरोध में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने धरना दिया। पीड़ित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (माली) प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के घर पर तैनात था।

उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश कुशवाह की पिटाई करने का आरोप है। पिटाई से क्षुब्ध होकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश कुशवाहा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।

घटना से नाराज होकर समाजवादी छात्र सभा ने उच्च शिक्षा मंत्री व उनके बेटे का पुतला फूंका है। कर्मचारियों का कहना है कि उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे पर मुकदमा दर्ज हो। पीड़ित कर्मचारी दिनेश कुशवाहा ने अपने पत्र में उप कुलसचिव पवन कुमार पर ही मंत्री के घर भेजे जाने का आरोप लगाया है।

शेयर करें