मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणा ने परिवारवाद छोड़ विकासवाद को अपनाया, पूरी दुनिया में भारत की अलग पहचान बनीः धामी

HO BUREAU

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रोहतक में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पुष्कर धामी ने यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार चुनाव में दो रूप जनता के सामने है। पहली भाजपा है जो देश को प्राथमिकता में रखकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल बिना रुके देश के लिए काम किया और पूरी दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई।

cm dhami
cm dhami
शेयर करें

रोहतक। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रोहतक में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पुष्कर धामी ने यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार चुनाव में दो रूप जनता के सामने है। पहली भाजपा है जो देश को प्राथमिकता में रखकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल बिना रुके देश के लिए काम किया और पूरी दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई।

चुनाव में दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता हैं जो अपने परिवार को प्रथम मानकर काम करते हैं। कांग्रेस नेता खुद के परिवार का भला चाहते हैं, देश और जनता से उन्हें कुछ लेना-देना नहीं। पुष्कर धामी ने कहा कि मैं हरियाणा में घूमा, अलग-अलग जगहों पर गया। रोहतक में भी दौरा किया। जनता की राय और उत्साह देखकर यह पक्का है कि हरियाणा में रोहतक समेत सभी 10 लोकसभा भाजपा जीत रही है।

हरियाणा की जनता ने परिवारवाद को छोड़कर विकासवाद को अपनाया है। यही कारण है कि इस बार रोहतक लोकसभा सीट से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा दोबारा इतिहास दोहराएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। पंजाब में दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे को बुरा-भला बोलते हैं लेकिन हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

शेयर करें