मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बैंक कैशियर पर धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप, एसपी से शिकायत

HO BUREAU

यूपी के मैनपुरी जिले में युवती ने एक बैंक कैशियर पर धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। पीड़िता शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

marriage
marriage
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में युवती ने एक बैंक कैशियर पर धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। पीड़िता शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

उसने बताया कि उसके पति की मृत्यु होने के बाद से राहुल देव नाम के व्यक्ति से उसकी ऑनलाइन बातचीत होने लगी। उसने भी बताया कि उसकी भी पत्नी की मृत्यु हो गई है। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। उसने मुझसे धोखाधड़ी करते हुए शादी कर ली। अब मेरे घर वालों को फोन करके परेशान करता है कि अगर कुछ भी शिकायत की तो तुम लोगों के लिए ठीक नहीं होगा।

शेयर करें