मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर रहेगी नजर, शिकायत पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस

HO BUREAU

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने दावा किया है कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस 100 मिनट में शिकायतकर्ता तक पहुंच जाएगी। जिसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले लोगों पर निगाह रखने के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

election commission
शेयर करें

रोहतक। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने दावा किया है कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस 100 मिनट में शिकायतकर्ता तक पहुंच जाएगी। जिसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले लोगों पर निगाह रखने के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

रोहतक के डीसी अजय कुमार ने कहा है कि जिला प्रशासन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और प्रत्येक विधानसभा में टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नए वोटरों को वोट डालने पर प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा 85 साल के वोटरों को वोट डालने से पहले चिन्हित कर उनकी इच्छा अनुसार वोटिंग करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नेताओं पर ₹10000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहर से पार्टियों के पोस्टरों को हटाया गया है। साथ ही सरकारी भवनों पर भी किसी भी राजनीतिक पार्टीयों की प्रचार सामग्री को हटा दिया गया है। रोहतक डीसी अजय कुमार लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिसके लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

शेयर करें