मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में दिलदहला देने वाली घटनाः मामा ने चाकू से हमला कर भांजे की ले ली जान

HO BUREAU

यूपी के बिजनौर जिले में दिलदहला देने वाली घटना से हड़कंप मच गया। बेगावला इलाके में सगे मामा और उसके बेटों ने चाकू से वार कर भांजे की हत्या कर दी। जबकि दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दिल दहला देने वाली घटना बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगवाला इलाके में बुधवार की देर शाम हुई।

victim family
victim family
शेयर करें

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में दिलदहला देने वाली घटना से हड़कंप मच गया। बेगावला इलाके में सगे मामा और उसके बेटों ने चाकू से वार कर भांजे की हत्या कर दी। जबकि दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दिल दहला देने वाली घटना बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगवाला इलाके में बुधवार की देर शाम हुई।

गांव का रहने वाला भूरा (27) पुत्र इस्तेखार व उसका भाई जावेद (24) पुत्र इस्तेखार का अपने सगे मामा इकबाल व उसके बेटों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इकबाल व उसके बेटों ने दोनों सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जानलेवा हमले में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। भूरे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि भूरे की बहन की शादी चंद्पुरी इलाके में हुई थी। जिसका विवाद चल रहा था। तीन दिन से लड़की को भेजने और ना भेजने को लेकर विवाद हो रहा था जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस मामले में एसपी सिटी संजीव वाजपेई कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

शेयर करें