1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Assembly Elections 2022 : उप्र में 5वें चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक पड़े 53.93% प्रतिशत वोट

Assembly Elections 2022 : उप्र में 5वें चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक पड़े 53.93% प्रतिशत वोट

यूपी में पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर हुआ मतदान।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के 12 जिलों की 61 सीटों पर रविवार शाम 6 बजे मतदान समाप्त हो गया। शाम 5 बजे तक औसतन 53.93% प्रतिशत मतदान हुआ।

पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे

पढ़ें :- 'देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा...', छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 59.50 प्रतिशत वोट चित्रकूट में पड़े, जबकि सबसे कम 50.20 प्रतिशत मतदाताओं ने प्रतापगढ़ जिले में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हालांकि जो लोग शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं, समय समाप्त के बाद भी उन्हें वोट डालने का अवसर मिलेगा। ऐसे में वोट का प्रतिशत बढ़ सकता है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि पांचवे चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

5 बजे तक जिलेवार मतदान का प्रतिशत

अमेठी – 52.82 प्रतिशत

अयोध्या – 58.01 प्रतिशत

पढ़ें :- गोवा : 3.96 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में ईडी की कार्रवाई, पांच आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन शिकायत दायर

बहराइच – 54.68 प्रतिशत

बाराबंकी – 54.75 प्रतिशत

चित्रकूट – 59.50 प्रतिशत

गोंडा – 54.21 प्रतिशत

कौशांबी – 56.96 प्रतिशत

प्रतापगढ़ – 50.20 प्रतिशत

पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी

प्रयागराज – 51.29 प्रतिशत

रायबरेली – 56.06 प्रतिशत

श्रावस्ती – 57.24 प्रतिशत

सुल्तानपुर – 54.91 प्रतिशत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com