Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यानः सुभाष सुधा

हरियाणाः ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यानः सुभाष सुधा

हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा ने 2014 व 2019 के घोषणा पत्र में दिए गए एक-एक वायदे को पूरा किया है। कहा कि जिनका कोई नहीं उनका मोदी होता है। राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा भाजपा सरकार द्वारा संकल्प पत्र 2024 ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। जिसमें मुख्य रुप से युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग और किसानों को प्राथमिकता दी गई है।

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा ने 2014 व 2019 के घोषणा पत्र में दिए गए एक-एक वायदे को पूरा किया है। कहा कि जिनका कोई नहीं उनका मोदी होता है। राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा भाजपा सरकार द्वारा संकल्प पत्र 2024 ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। जिसमें मुख्य रुप से युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग और किसानों को प्राथमिकता दी गई है।

पढ़ें :- हरियाणाः विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी, BJP की विजय संकल्प रैली

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने गरीबों के परिवार के बारे में सोच कर उनकी सेवा की। सुभाष सुधा ने बताया कि ‘भाजपा संकल्प पत्र-2024’ में 24 गारंटियां दी गई हैं। जिसमें मोदी सरकार द्वारा गरीब परिवारों को अगले 5 वर्ष तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। इसके अलावा मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी।

कहा कि घरों में नल से स्वच्छ जल, उज्ज्वला योजना का विस्तार, लगभग एक करोड़ लोगों तक पीएम सूर्य बिजली योजना के तहत लोगों के घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी। कहा कि मध्यम वर्ग से संबंधित सभी परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्य अगले 5 वर्षों में मोदी सरकार करेगी। नारी सशक्तिकरण के लिए 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए सशक्त किया जाएगा।

गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए कार्य किया जाएगा। कहा कि  युवाओं को अवसर पेपर लीक रोकथाम को लेकर कानून के नियम बनाए जाएंगे। भाजपा सरकार में पारदर्शिता के साथ लाखों युवाओं को रोजगार दिया गया। डिजिटल और पोस्टल के माध्यम से सभी सरकारी सुविधाओं को लाभ दिया जाएगा। भारत को एक विकसित देश बनाने के सभी प्रयास किए जाएंगे।

पढ़ें :- हरियाणाः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, अफसरों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com