Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. धनतेरस 2022 का शुभ मुहूर्त, जानिए इस दिन क्या है खास, पढ़ें

धनतेरस 2022 का शुभ मुहूर्त, जानिए इस दिन क्या है खास, पढ़ें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

धनतेरस का त्यौहार आने वाला है धनतेरस 23 अक्टूबर को है धनतेरस से ही दिवाली के पर्व की शुरुआत होती है। माना जाता है धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदना महत्वपूर्ण माना जाता है कहा जाता है सोना चांदी खरीदने से घर में धन की वृद्धि होगी साथ ही धनतेरस के दिन ही गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीद कर घर पर लाई जाती है। इस दिन खरीददारी करने का चलन है। तमाम लोग धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदकर घर लाते हैं। इस बार धनतेरस का पर्व 23 अक्‍टूबर को है। और धनतेरस के दिन शुभ योग भी बन रहे हैं। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन अर्धनारी के दर्शन हो जाए शुभ योग और फल मिलने का आसार हो जाते हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

बता दें कि धनतेरस को मृत्यु के देवता यमराज की पूजा सही तरीके से करने के लिए पहले वेदी पर रोली से स्वास्तिक बनाइए। फिर स्वास्तिक पर एक दीपक रखकर जलाएं। अब दीपक के चारों और गंगाजल छिड़कें। दीपक को रोली से तिलक लगाकर अक्षत और मिष्ठान आदि चढ़ाएं। इसके बाद इसमें कुछ दक्षिणा आदि रख दीजिए, जिसे बाद में किसी ब्राह्मण को दे दीजिए। अब दीपक पर पुष्पादि अर्पण करें।

 धनतरेस 2022 शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ – 22 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 02 मिनट से

त्रयोदशी तिथि का समापन- 23 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 03 मिनट पर

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा का शुभ मुहूर्त – 23 अक्टूबर 2022 रविवार, 5 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

धनतेरस के त्योहार में लोक नए कपड़े खरीदते हैं घर की साफ सफाई करते हैं साथ ही लोग परिवार के साथ लक्ष्मी पूजन की सामग्री और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीद कर घर लाते हैं माना जाता है धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है।

Advertisement